एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की खो खो खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्राचार्य ।स्त्रोत:कॉलेज
- फोटो : तामसेनगंज में नाले पर बने अवैध अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
सुंदरनगर (मंडी)। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर के बीएड (शिक्षा विभाग) की चार छात्राओं नेहा, अमीषा, स्नेहा और रेणुका ने खो-खो खेल में अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है।
इन छात्राओं ने पहले इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो (महिला) चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रदर्शन के आधार पर चारों छात्राओं ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। इसके उपरांत छात्राओं ने कालीकट यूनिवर्सिटी केरल में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो चैंपियनशिप में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. कामेश्वर कुमार और शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमारी कटोच ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्राओं को बधाई दी। संवाद