फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आपदा से बागवानों के 40 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में प्राकृतिक आपदा ने 1.20 लाख फलदार पौधों को किया तबाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मंडी में आई प्राकृतिक आपदा सैकड़ों लोगों के आशियाने बहा ले गई। आपदा में बागवानों के 1.20 लाख से अधिक फलदार पौधे भी पूरी तरह से तहस-नहस हो गए। बागवानी विभाग ने अब तक जिलेभर में 40 करोड़ से अधिक के नुकसान का आकलन किया है। यह प्रक्रिया अभी भी जारी है।
जिले में अकेले सेब की फसल को ही 32 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। बागवानों की 404 हेक्टेयर भूमि तबाह हो गई है। विभाग के अनुसार आपदा से बागवानों की सेब की 75 फीसदी फसल तबाह हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान अकेले सराज में ही आंका गया है। इसके अलावा करीब छह करोड़ रुपये के पॉलीहाउस को नुकसान हुआ है। अन्य फसलों की बात करें तो 50 हेक्टेयर भूमि पर गुठलीदार फलों से 1.63 करोड़, 3.2 हेक्टेयर भूमि पर नाशपाती को 1.75 लाख, बादाम 80 हजार, आम 9.38 लाख, अनार 2.60 लाख, अमरूद 7.25 लाख, खजूर 9.27 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दो माह के दौरान आई आपदा से विभाग के अनुसार जिले में 500 मीट्रिक टन उत्पादन प्रभावित हुआ है। उधर, बागवानी विभाग जिला मंडी के उपनिदेशक डाॅ. संजय गुप्ता ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के माध्यम से सरकार को भी भेजी जा रही है। आपदा में हुए नुकसान की राशि स्वीकृत होते ही प्रभावित बागवानों को तय नियमों के आधार पर मुआवजा राशि वितरित कर दी जाएगी। इसके अलावा जिन बागवानों ने पीएम फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा करवाया है, वे बागवान नुकसान की बीमित राशि संबंधित बीमा कंपनी से प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें