फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 16 लोगों को काटने वाली कुतिया मृत मिली, नगर परिषद ने किया दफन

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर और आसपास के क्षेत्रों में कुतिया ने मचाया था आतंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के भोजपुर और आसपास के क्षेत्रों में 16 लोगों को काटकर दहशत फैलाने वाली कुतिया बनायक के पास मृत अवस्था में मिली। नगर परिषद ने कुतिया के शव को दफना दिया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि इस कुतिया ने क्षेत्र के अन्य लावारिस कुत्तों को भी काटा हो सकता है। इसे देखते हुए नगर परिषद ने लोगों को सतर्क रहने और लावारिस कुत्तों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजने की अपील की है।
उपमंडलीय पशु चिकित्सक डॉ. दलीप मेहता ने बताया कि यदि क्षेत्र में किसी कुत्ते में असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं तो लोग उससे दूरी बनाए रखें। ऐसे कुत्तों की सूचना तुरंत नगर परिषद या पशुपालन विभाग को दें, ताकि संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कुत्ते को पकड़ने और उसकी जांच करने की कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने कुतिया के मृत मिलने और नगर परिषद की ओर से उसे दफनाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने शहरवासियों से आवारा कुत्तों के प्रति सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही नगर परिषद को शहर में आवारा कुत्तों की गतिविधियों पर नजर रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें