फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दीपावली पर मिलने वाली अतिरिक्त चीनी डिपुओं में नहीं पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर, पधर, चौंतड़ा और लडभड़ोल के एक लाख से अधिक उपभोक्ता कर रहे इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दीपावली पर घरों में मिठाइयां बनाने की तैयारियों के बीच राशन डिपुओं में मिलने वाली अतिरिक्त चीनी का इंतजार लंबा होता जा रहा है। जोगिंद्रनगर स्थित मुख्य अनाज भंडारण केंद्र में त्योहार के लिए अतिरिक्त चीनी का स्टॉक नहीं पहुंचने से जोगिंद्रनगर, पधर, चौंतड़ा और लडभड़ोल ब्लॉक के 60 से अधिक राशन डिपुओं से जुड़े एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को दीपावली से पहले प्रस्तावित अतिरिक्त चीनी का लाभ मिल पाएगा या नहीं, इसे लेकर असमंजस बना हुआ है।
दीपावली के मद्देनजर मुख्य अनाज भंडारण केंद्र जोगिंद्रनगर के अधीन आने वाले उपभोक्ताओं के लिए 200 क्विंटल से अधिक अतिरिक्त चीनी की मांग रहती है। इसके तहत प्रत्येक राशनकार्ड पर 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी उपलब्ध करवाए जाने की उम्मीद है लेकिन अभी तक इसकी खेप केंद्र में नहीं पहुंची है। ऐसे में त्योहार से पहले अतिरिक्त चीनी मिलने की संभावना पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि, सितंबर और अक्तूबर में राशनकार्ड धारकों को प्रति कार्ड 500-500 ग्राम चीनी का कोटा उपलब्ध करवाया जा चुका है। इसके अलावा एपीएल और बीपीएल राशनकार्ड धारकों को तीन प्रकार की दालें, आटा और चावल भी संबंधित राशन डिपुओं के माध्यम से वितरित किए गए हैं। अब उपभोक्ताओं की निगाहें दीपावली के लिए आने वाली अतिरिक्त चीनी की खेप पर टिकी हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
अभी नहीं पहुंचा अतिरिक्त चीनी का कोटा
दीपावली के मद्देनजर राशनकार्ड धारकों के लिए अतिरिक्त चीनी का कोटा अभी तक मुख्य अनाज भंडारण केंद्र में नहीं पहुंचा है। हालांकि, सितंबर और अक्तूबर में उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड 500-500 ग्राम चीनी उपलब्ध करवाई जा चुकी है। -बंदना, प्रभारी, मुख्य अनाज भंडारण केंद्र, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें