फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कराटे में 40 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा के ध्रुव ने मंडी के वंशु को हराया

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी सीबीएसई में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कराटे में द
विज्ञापन
मंडी में 67वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

12 जिलों और तीन स्पोर्ट्स हॉस्टल के 618 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी सीबीएसई में वीरवार को 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की 67वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कटोच ने उन्हें सम्मानित किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों और तीन स्पोर्ट्स हॉस्टल के लगभग 618 छात्र खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान बॉक्सिंग, रेसलिंग, जूडो, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, कराटे और योग सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा वुशू के लिए ट्रायल भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान कराटे के पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा के ध्रुव ने मंडी के वंशु को हराया। चंबा के हार्दिक पठानिया ने कुल्लू के मनीष पालराणा को मात दी, जबकि शिमला के रूबल ने हरप्रयाश जोशी को पराजित किया।
विज्ञापन

वहीं, 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा के अंशिव ने मंडी के काव्यांश को हराया। हमीरपुर के विभोर ने कुल्लू के ईशान को तथा चंबा के इंशात ने कांगड़ा के अंशविक को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की ओर से डिप्टी डीईओ ललित धरवाल, जिला खेल प्रभारी मंडी संतोष कुमार, चंचल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें