फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कल खुलेंगे बड़ा देव कमरुनाग मंदिर के कपाट

Fri, 28 Mar 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बड़ा देव कमरुनाग मंदिर और पवित्र झील। संवाद
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। मंडी जनपद के सबसे बड़े देवता कमरुनाग के मंदिर के कपाट आगामी 29 मार्च को भक्तों के दर्शनार्थ खुलने जा रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण यह मंदिर करीब चार माह तक बंद रहता है, लेकिन अब भक्तगण देवता के दर्शन कर सकेंगे। देव कमरुनाग मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव और मेहमाननवाजी निपटाकर अपने निवास मरहयार पहुंच गए हैं। कमरुनाग को ‘बड़ा देव’ भी कहा जाता है।
देवता का मंदिर समुद्र तल से करीब 3,334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और हर साल हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। कमरुनाग झील के समीप स्थित इस मंदिर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। हर साल नवंबर माह में भारी बर्फबारी के चलते मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और देवता को विशेष पूजा-अर्चना के बाद शीतकालीन विश्राम के लिए भेज दिया जाता है। इस दौरान मंदिर क्षेत्र में कोई नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब चार महीने बाद परंपराओं के अनुसार विशेष अनुष्ठान के साथ 29 मार्च को मंदिर के द्वार फिर से खोले जाएंगे। कपाट खुलने के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए यह दिन महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मंदिर में देवता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें