फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी-थलौट-पंजाई मार्ग पर खटारा बस बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीच रास्ते में बार-बार खराब हो रही बस, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। मंडी-थलौट-पंजाई-चलौट रूट पर चलने वाली सरकारी बस सेवा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। तकनीकी खराबियों से जूझ रही बस सफर के दौरान बार-बार बीच रास्ते में खराब हो रही है, जिससे दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीण महेंद्र राणा, प्रकाश चंद, टेक सिंह और राम सिंह ने बताया कि इस रूट पर चल रही बस लंबे समय से तकनीकी खराबी का शिकार हो रही है। कई बार परिवहन विभाग के अधिकारियों को मौखिक और लिखित शिकायतें देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। लोगों का आरोप है कि विभाग समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि थलौट-पंजाई की खस्ताहाल सड़क पर चढ़ाई चढ़ते समय बस कई बार बीच रास्ते में ही बंद हो जाती है। ऐसे में यात्रियों को घंटों तक सुनसान रास्तों और जंगलों में दूसरी गाड़ी का इंतजार करना पड़ता है। इससे लोग समय पर अपने दफ्तर, स्कूल और अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि इस रूट पर तुरंत नई और बेहतर बस लगाई जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। उधर, एचआरटीसी के आरएम पीयूष ने बताया कि बस में नट ढीला होने के कारण दिक्कत आई थी। समस्या का समाधान कर बस को दोबारा रूट पर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें