फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जलेब से पूर्व चौहटा में विराजे सराज घाटी के देवी-देवता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहले जलेब से पूर्व बाबा भूतनाथ के दर्शन करने के बाद सराज घाटी के कुछ देवी देवता चौहटा बाजार में श्रद्धालुओं को दर्शन देने बैठे रहे। देव मगरू महादेव छतरी, बायला नारायण देव जंजैहली, नाग चपलांदू इलाका मानगढ़ छतरी और देवी बायला की गुशैण जंजैहली रथों के आस पास श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद डेढ़ बजे सभी देवी-देवता राजमाधो के दर्शन कर जलेब में शामिल हुए। मगरू महादेव के कारदार कश्मीर सिंह, नाग चपलांदू के कारदार सूरत राम ने बताया कि सराज घाटी के सभी देवता महाशिवरात्रि से एक दिन पहले ही मंडी शहर में पहुंच गए हैं। सभी देवता एक साथ मंडी महाशिवरात्रि के लिए अपने मूल स्थान से निकलते हैं और राज बेहड़े में ही ठहराव करते हैं। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सभी देवी-देवताओं के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें