फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बहू ने बेटों के साथ मिल बुजुर्ग सास-ससुर को डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर के पाटा गांव की घटना, मारपीट में घायल बुजुर्ग हुए बेसुध
विज्ञापन

बचाव को आए देवर और उसकी पत्नी पर भी हमला, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। स्थानीय थाना के सलापड़ क्षेत्र के पाटा गांव में बहू ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर बुजुर्ग सास-ससुर की खेत में डंडों से पिटाई कर उसे घायल कर दिया है। आरोप है कि बहू ने ससुर की मलकियत भूमि को कब्जाने को लेकर यह मारपीट की है।
सुंदरनगर थाना में मारपीट को लेकर पीड़ितों के दूसरे बेटे ने भाभी-भतीजों और उनके कुछ साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। घायलों का उपचार और मेडिकल सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में कराया गया है। मारपीट में घायल होकर बेसुध हुए बुजुर्ग दंपति का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस कृत्य की खूब निंदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह वृद्ध दंपती चिमणु राम (95) और कीर्ति देवी (86) अपनी बड़ी पुत्रवधू निब्बा देवी पत्नी स्व.चेतराम के घर के साथ वाले अपने खेत में सुबह गए हुए थे। थोड़ी देर बाद जब छोटा बेटा खेत में गया तो पाया कि उसकी भाभी निब्बा देवी, उसका बेटा मनीष, निशांत और उनका एक दोस्त उसके पिता चिमणु राम और माता कीर्ति देवी के साथ बांस के डंडे से मारपीट कर रहे हैं और वे दोनों खेत में बेसुध हो पड़े हैं। शरीर से कई जगह पर मारपीट के कारण खून निकल रहा था। सुरेश कुमार के अनुसार जब वह माता-पिता को बचाने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ भी डंडे के साथ मारपीट की। इसी दौरान उसकी पत्नी सरिता देवी भी वहां पहुंची तो निब्बा देवी ने उसे भी पत्थर से मारा। सुरेश कुमार के अनुसार आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें