फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धनियारा में हाईवे की हालत खस्ता, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। उपमंडल कोटली के तहत पंचायत धनियारा के धनियारा गांव में नेशनल हाईवे-003 की हालत खस्ता हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के चलते हल्की सी बारिश पर भी सड़क तालाब बन रही है। इससे वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे-003 पर काम कर रही कंपनी सड़क सुधारने को लेकर गंभीर नहीं है। मामला एसडीएम असीम सूद के ध्यान में लाने के बाद समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। सेना से सेवानिवृत्त हवलदार मोतीलाल ने कहा कि पिछले कई महीनों से सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है।
लोगों को रोजाना इसी रास्ते से सलेतर दूध छोड़ने के लिए पैदल चलना पड़ता है। ग्राम पंचायत धनियारा की प्रधान कुसुम देवी ने बताया कि जब भी सड़क को सुधारने की वह अधिकारियों से बात करती हैं तो वह बदतमीजी पर उतर आते हैं। लोगों ने फिर से एसडीएम से मांग की है कि सड़क को सुधारा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें