संदिग्धों पर सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर मेले के भव्य आगाज के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहर को चार सेक्टरों में बांटकर 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मेले में आने वाले मेहमानों और विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिस उप अधीक्षक लोकेंद्र नेगी ने जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मेला स्थल पर अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है और सभी सेक्टर वायरलेस सेट से जुड़े रहेंगे। गतिविधियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। एसडीएम व मेला समिति अध्यक्ष मनीष चौधरी के अनुसार अग्निशमन वाहन और चिकित्सकों की टीम भी अलर्ट पर रहेगी।
यातायात व्यवस्था
मंदिर रोड पर चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि रामलीला मैदान में केवल विशिष्ट अतिथियों के वाहन ही पार्क हो सकेंगे। शहर में अतिरिक्त यातायात पुलिस तैनात रहेगी और हाईवे पर नाकेबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।