नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैड़ी में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सातवीं कक्षा में अंजलिका, कर्ण और युवराज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए। आठवीं कक्षा में योगेश, अनिकेत राणा व काव्यिका ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। नौवीं कक्षा में अक्षय, कर्ण सुप्रिया और सुप्रित ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल किए। 10+1 कक्षा के कला संकाय में प्रभु, साक्षी व भाविन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में आयुष व तनिषा पाठक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि वाणिज्य संकाय में अनुप्रिया, रितिक तथा देवांश वर्मा ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय में चल रहे ‘डिजिटल योजना’ के तहत होनहार व जरूरतमंद विद्यार्थियों को हिमाचल सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ई-टैबलेट भी वितरित किए गए। संवाद