मंडी के पड्डल मैदान में आपदा राहत राशि वितरण समारोह में आपदा प्रभावितों को संबोधित करते राजस
मंडी। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी आक्रामक मुद्रा में नजर आए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष समेत भाजपा नेताओं को जमकर घेरा। कहा कि केंद्र सरकार मात्र घोषणा करती है और फिर भूल जाती है। रेस्ट हाउस में प्रभावितों को बुलाकर बातचीत करते हैं और महज औपचारिकता निभाते हैं। केंद्र सरकार ने कभी भी आपदा राहत मैन्युअल में संशोधन के बारे में सोचा तक नहीं है।
नेगी ने कहा कि सीएम आम परिवार से संबंध रखते हैं और आम जनता की पीड़ा को समझते हैं। यही वजह है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में वह खुद पहुंचे। कहा कि मंडी में नारे लगने के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तिलमिलाए हुए हैं। आपदा के समय सांसद कंगना गायब रहीं। कहा कि भाजपा नेताओं ने सराज में हुई आपदा के नाम पर धन और राशन एकत्रित किया। इसे बांटने में भेदभाव किया गया है। उन्होंने जयराम ठाकुर से कहा कि वह साफ करें कि कितनी राशि मिली और कितनी राशि दी गई, इसका पूरा हिसाब दें। संवाद