फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रोहांडा रूट पर निकली बस बीच रास्ते में खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें रूटों पर हांफ रही है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सफर भी जोखिम भरा हो रहा है।
विज्ञापन

सुंदरनगर डिपो की रोहांडा-कुटाहची रूट पर दौड़ने वाली बस का इंजन खराब हो गया। इससे रविवार सुबह लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई।
सुंदरनगर डिपो प्रबंधन ने बस की सवारियों को अन्य बस में शिफ्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि बसों की नियमित मरम्मत न होने के कारण ही बसें रूटों पर हांफ रही है। सुंदरनगर के अड्डा प्रभारी कश्मीर लाल ने कहा कि रविवार होने की वजह से बस में ज्यादा सवारियां नही थी। यात्रियों को दूसरी बस के जरिए भिजवा दिया गया। खराब बस को ठीक करने के लिए मौके पर टीम पहुंच गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें