फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पलटी, मामूली चोटें आईं

Sun, 20 Apr 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। कलखर-जाहू मार्ग पर शनिवार को दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी रिश्तेदारों समेत बीच सड़क में पलट गई। हादसा सुबह 09:00 बजे ढलवाण के मश्याणी के पास हुआ। हादसे में सभी को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बारात वापस दूल्हे के घर हमीरपुर के भोटा लौट रही थी। दूल्हे के साथ दूल्हन और दो अन्य रिश्तेदार बैठे थे।
विज्ञापन

ढलवाण के मश्याणी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। गाड़ी पलटते ही आसपास के अन्य लोग भी इकट्ठे हो गए और दूल्हा-दुल्हन समेत अन्य लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला। बारात भी दूल्हे की गाड़ी के पीछे चल रही थी। बाद में बारातियों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाया और भोटा की ओर रवाना हो गए। यह घटना पुलिस थाना हटली क्षेत्र के तहत हुई है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना में कोई केस नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें