फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर के ख्यालाग के पास नाली में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का होगा खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के अंतर्गत आने वाले गांव ख्यालाग के पास एक युवक का शव सड़क किनारे नाली में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान निशु (30), पुत्र रघु राम, निवासी गांव ख्यालाग, डाकघर लोंगणी, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 4:57 बजे पुलिस थाना धर्मपुर को सूचना मिली कि ख्यालाग के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एसआई पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मृतक की मां, भाई और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में फिलहाल किसी प्रकार का संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक नाली में गिर गया और उठ नहीं पाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नेरचौक (मंडी) भेज दिया है। डीएसपी संजीव सूद ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें