फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिवरात्रि महोत्सव को लेकर प्रशासन ने किया पड्डल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन की टीम ने सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिवपाल के साथ मिलकर मेला मैदान, देवी-देवताओं के बैठने वाले स्थल, स्टेज आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ सुझाव भी प्रशासनिक अधिकारियों को प्राप्त हुए हैं। सुझावों पर आगामी दिनों में होने वाली बैठक में चर्चा कर शिवरात्रि महोत्सव को अधिक बेहतर तरीके से मनाने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर अभी समय है, लेकिन प्रशासन ने इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि का आयोजन किया जाएगा। वल्लभ कॉलेज परिसर में भवन का निर्माण होने से देवी-देवताओं के बैठने का स्थल पिछले कुछ साल से सिकुड़ गया है। इस कारण देवी-देवताओं के बैठने के स्थल में बदलाव किया है।
पिछले साल पड्डल मैदान में स्टेडियम की सीढि़यों में देवी-देवताओं को बैठाने की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए सर्व देवता सेवा समिति को खासी मशक्कत करना पड़ी थी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में पंजीकृत 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया जाता है। बावजूद यहां पर देवी-देवताओं का आंकड़ा 250 से पार पहुंच जाता है।
विज्ञापन

डीसी अपूर्व देवगन के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने विस्तार से पड्डल मैदान में शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों से जुड़ा प्रारंभिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य शिवरात्रि महोत्सव को पहले से बेहतर बनाना रहा। इसी को लेकर हर पहलु को लेकर जायजा लिया गया।
....
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के मद्देनजर पड्डल में मेला स्थल, स्टेज, देवी देवताओं के बैठने वाले स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ सुझाव प्राप्त हुए है। आगामी दिनों में आयोजित होने वाली बैठक में इन सुझावों पर चर्चा की जाएगी। शिवरात्रि का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन

-डाॅ. मदन कुमार, एडीएम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें