मंडी शहर में विक्टोरिया पुल के निकट ब्यास नदी किनारे में गंदगी को दिखाते सफाई पर्यवेक्षक। स्त्र
मंडी। ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल के निकट काटे हुए बकरों और मुर्गों के अवशेष फेंकने से ब्यास को दूषित कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले एक मीट विक्रेता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। नगर निगम की टीम ने मीट विक्रेता का 4000 रुपये का चालान किया है। विक्टोरिया पुल के निकट एक व्यक्ति मीट बेचने का कार्य करता है।
आरोप है कि यह व्यक्ति बकरे और मुर्गे को काट कर गंदगी को साथ बहती ब्यास में फेंक देता है। कुछ लोगों ने नगर निगम कार्यालय में इसकी शिकायत की। नगर निगम के सफाई पर्यवेक्षक सतीश गुलेरिया ने ब्यास की तलहटी का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर वेस्ट मटीरियल पाया गया है। मीट विक्रेता का चालान कर वहां की साफ-सफाई करने को कहा है। संवाद