फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आरोपियों ने घुमारवीं में ज्वेलरी दुकान में बेचे थे चुराए गहने, सुनार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग के नांज क्षेत्र में लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने के चारों आरोपियों से पुलिस पूछताछ जारी है। आरोपियों ने चोरी के गहने घुमारवीं स्थित ज्वेलरी की दुकान में बेची थे। पुलिस ने इस मामले में सुनार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

करीब नौ महीने पहले हुई चोरी घटना में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चोरी के आरोप पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए। अब पुलिस इन शातिरों के अन्य चोरी घटनाओं में संलिप्तता का भी पता लगा रही है।
बता दें कि आरोपियों ने करीब नौ माह पहले कुंदन लाल नामक व्यक्ति के घर में चोरों ने गहने चुरा दिए थे। इसके बाद आरोपी गहनों सहित फरार हो गए थे। इसको लेकर करसोग थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शातिरों ने कबाड़ लेने की आड़ में चोरी घटना को अंजाम दिया था। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। लाेगों से आग्रह है कि संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें