फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बालीचौकी की थाटा-भेखली सड़क एक साल से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सभा ने 12 जून को लोक निर्माण विभाग कार्यालय घेराव का लिया निर्णय
विज्ञापन

मजबूरी में फसलों को पीठ पर ढोकर मंडियों तक ले जाना पड़ रहा

संवाद न्यूज एंजेसी

बालीचौकी (मंडी)। हिमाचल प्रदेश किसान सभा की बैठक मंगलवार को भेखली में आयोजित की गई। बैठक में थाटा-भेखली सड़क को शीघ्र खुलवाने की मांग को लेकर 12 जून को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, बालीचौकी कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया। सभा ने चेतावनी दी कि यदि सड़क नहीं खोली गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बैठक में 9 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें प्रधान गेवराम तथा नवनियुक्त वार्ड सदस्य टेक सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में किसान और किसानी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। बताया गया कि थाटा-भेखली सड़क जून 2025 की आपदा के बाद से बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने कई बार लोक निर्माण विभाग को लिखित शिकायत दी, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क बहाल नहीं की गई है। बैठक के बाद राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा ने बताया कि भेखली अन्य पिछड़ा वर्ग का गांव है, जिसकी आबादी लगभग 300 है। कटवानू और उखली गांव के लोग भी इसी सड़क पर निर्भर हैं। इस क्षेत्र में मटर, पालम और जापानी फल जैसी नकदी फसलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। सड़क बंद होने के कारण लोगों को मजबूरी में अपनी फसलों को पीठ पर ढोकर मंडियों तक ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लोगों की जमीनें, बगीचे और फसलें भी प्रभावित हुईं, लेकिन आजादी के लगभग 80 वर्षों बाद भी ग्रामीणों को समुचित सड़क सुविधा नहीं मिल पा रही है। बैठक में ग्राम पंचायत थाटा के नवनियुक्त उप प्रधान इंद्र सिंह, वार्ड पंच टेक सिंह, चंद्रा देवी, रोशनी देवी, देवी सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें