फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महादेव पंचायत को निर्वाचित होते ही मिला एक करोड़ का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सौर योजना के तहत महादेव बनेगा मॉडल सोलर विलेज
विज्ञापन


कस्बे में लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम, स्ट्रीट लाइटें भी लगेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। विकास खंड धनोटू की सबसे बड़ी पंचायत महादेव को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सौर योजना के तहत बड़ी सौगात मिली है। पंचायत के महादेव गांव का चयन मॉडल सोलर विलेज के रूप में किया गया है। इसके तहत गांव में सौर ऊर्जा आधारित विकास कार्यों के लिए करीब एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर सिस्टम, सोलर स्ट्रीट लाइटें और सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
हिम ऊर्जा विभाग, मंडी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप देने में जुटा है। डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार की ओर से आवश्यक उपकरण और मशीनरी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके पश्चात गांव में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

योजना के तहत गांव के सभी सरकारी कार्यालयों में उनकी विद्युत आवश्यकता के अनुरूप रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर भी सौर ऊर्जा आधारित सुविधाओं का विकास किया जाएगा। पंचायत परिसर के आसपास उपलब्ध भूमि पर सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं को लेकर हिम ऊर्जा विभाग सर्वेक्षण कर रहा है।
गांव में सोलर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी, जिससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना पिछली पंचायत के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी, लेकिन इसका लाभ नव-निर्वाचित पंचायत को पदभार संभालते ही मिलने जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मॉडल सोलर विलेज बनने से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, हिम ऊर्जा परियोजना अधिकारी मंडी करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि डीपीआर अंतिम चरण में है और इसके पूरा होते ही स्थापना कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें