फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में बहाल नहीं हुई टेस्ट सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में खून सैंपल की जांच न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। सरकारी प्रयोगशाला में तीन माह से सीबीसी मशीन ठप पड़ी है। इसके चलते शुगर, किडनी जैसे टेस्ट नहीं हो रहे हैं। एक माह से बंद पड़ी बायो कैमिस्ट्री मशीन से किडनी, लीवर के टेस्ट भी नहीं हो पा रहे हैं। लाखों की मशीनरी के हांफने से लैब तकनीशियन भी परेशान हैं। रोजाना मरीजों को बिना उपचार निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को उपचार के लिए पहुंचे मरीजों के टेस्ट न होने से उन्हें परेशानी हुई। हाथों में पर्ची लेकर उपचार के लिए पहले ओपीडी में बारी का इंतजार किया, फिर चिकित्सक परामर्श के बाद टेस्ट करवाने के लिए प्रयोगशाला पहुंचे तो वहां मशीनें खराब होने का हवाला देकर उन्हें निराश लौटना पड़ा।
अस्पताल में सरकार की ओर से अधिकृत क्रस्ना लैब में रोजाना 100 से अधिक मरीज टेस्ट के लिए पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें अतिरिक्त समय लग रहा है। अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. विजेंद्र ने कहा कि जोगिंद्रनगर अस्पताल में चिकित्सीय संसाधनों को दुरुस्त करने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्तालाप जारी है। उधर सीएमओ डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि जोगिंद्रनगर अस्पताल में स्वास्थ्य संसाधनों के विस्तार में विभाग प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें