ढेलू पंचायत के सराहणू नाले के निकट लगाया चेतावनी बोर्ड। स्त्रोत पंचायत
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ढेलू पंचायत में खुले में गंदगी फैलाते हुए पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। मंडी-पठानकोट हाईवे से सटी ढेलू पंचायत के सराहणू नाला, गुगली खड्ड के समीप सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
ढेलू पंचायत की प्रधान सपना भाटिया ने कहा है कि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ पंचायती राज विभाग के नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि खुले में शौच को रोकने के लिए आंबेडकर भवन ढेलू, बंडेरी माता के समीप सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है।
ढेलू हार के सामुदायिक भवन में भी सामुदायिक शौचालय के निर्माण का निर्णय लिया गया है। उन्होंने पंचायत को स्वच्छता के क्षेत्र में शिखर में ले जाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग भी मांगा है। संवाद