फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आयुर्वेदिक चिकित्सालय मंडी में टेलीमेडिसिन सुविधा आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय मंडी में टेलीमेडिसिन की सुविधा आरंभ की गई है। सुविधा के आरंभ होने से मरीजों को वीडियो कॉल के माध्यम से इलाज की सुविधा मिलेगी। जिला आयुष अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के धरातल पर टेलीमेडिसिन रूम बनाया गया है। यहां पर चिकित्सक के लिए कंप्यूटर और स्पीकर सहित इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

मरीज चिकित्सक के साथ वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर सकते हैं। अपनी बीमारी का इलाज भी करवा सकते हैं। टेलीमेडिसिन की सुविधा प्रतिदिन कार्य दिवस को सायं 2 बजे से लेकर 4 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में हर रोज अलग-अलग बीमारी के चिकित्सक टेलीमेडिसिन की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगे।
सोमवार और बुधवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ, मंगलवार और वीरवार को योग विशेषज्ञ, शुक्रवार को शल्य रोग तथा शनिवार को शल्य एवं काया चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। जिले की समस्त जनता से आह्वान है कि टेली मेडिसिन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें