नेरचौक (मंडी)। बल्ह तहसील कार्यालय ढाई वर्षो के बाद लघु सचिवालय नेरचौक में स्थानांतरित हो गया। यह पहले डडौर में चल रहा था। इस निर्णय से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में मिनी सचिवालय नेरचौक का उद्घाटन किया था। वहां पर अभी एसडीएम कार्यालय चल रहा है।
सत्ता परिवर्तन के बाद तहसील कार्यालय को लघु सचिवालय में स्थानांतरित करने में ढाई साल का समय लग गया। क्षेत्रवासियों को इससे पूर्व अपने आवश्यक कार्य करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय नेरचौक तो तहसील कार्यालय डडौर पहुंचना पड़ रहा था। नए तहसीलदार सुभाष कुमार के कार्यभार संभालते ही कार्यालय काे सचिवालय में स्थानांतरित कर दिया गया। उधर, तहसीलदार सुभाष कुमार ठाकुर ने बताया कि लघु सचिवालय में तहसीलदार ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। संवाद