जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत सरकारी स्कूलों में कार्यरत 35 हजार प्राथमिक शिक्षकों के लिए मूल्यांकन को लेकर प्रशिक्षण दिया। शुक्रवार को जोगिंद्रनगर में शुरू हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ।
शिक्षकों ने प्रश्न पत्र तैयार करने के टिप्स सीखे। प्रशिक्षण के समापन पर उपनिदेशक मंडी (क्वालिटी) मीना राठौर ने विशेष रूप शिरकत की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षा खंड द्रंग-1, द्रंग-2, चौंतड़ा-1 व चौंतड़ा- 2 के 59 शिक्षकों हिस्सा लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि जोगिंद्रनगर में अब तक 700 से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संवाद