फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चित्रकला में तक्की आलम रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल मंडी में शनिवार को इको क्लब ने सेवा पर्व मनाया। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक कचरे के निष्पादन और जागरूकता को लेकर स्कूल से मंडी शहर में जागरूकता रैली निकाली। लोगों को प्लास्टिक कचरे को दूर करने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

इको क्लब प्रभारी प्रीति रावत और अध्यापक वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में तक्की आलम प्रथम, सौम्या द्वितीय, दीक्षित एवं मोहत वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में सागर एवं निशांत प्रथम, युवराज सिंह एवं उबेद दूसरे और विशाल एवं सरन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी में ध्रुव, पीयूष, अखिल और मुकेश ने प्रथम स्थान हासिल किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें