फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटर हैड टीचर के रूप में हुई पदोन्नति

Sat, 07 Nov 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के दस हैड टीचरों (एचटी) को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने दिवाली का तोहफा दिया है। उक्त दस हैड टीचर सेंटर हैड टीचर पद के लिए पदोन्नत हुए हैं। एचटी से सीएचटी पदोन्नत हुए अध्यापकों की सूची शिक्षा विभाग ने शनिवार को जारी की। पदोन्नति के साथ सीएचटी बने शिक्षक का तबादला किया गया है। जिन्हें दस दिनों के भीतर नए स्थान पर पदभार ग्रहण करना होगा।
विज्ञापन

एचटी से सीएचटी पदोन्नत हुए शिक्षकों में साइगलू खंड के गडल स्कूल की शीला देवी को बग्गी सदर दो, सदर एक के सन्यारडी स्कूल की हर्षा गुप्ता को गोवालपुर कटौला एक, बल्ह खंड के पिपली स्कूल की भामा देवी को काहणूसरेच कटौला दो, बल्ह खंड के अनुपाली स्कूल की कला देवी को साकरा कटौला दो, द्रंग दो खंड के ढमेहड़ स्कूल के कर्म सिंह को मेहंढ़ी कटौला एक, सुंदरनगर एक खंड के सेहली स्कूल की हिमांचली शर्मा को सुधराणी सिराज दो, बल्ह के बग्गी स्कूल की लीला देवी को बगड़ामाहुन कटौला दो, सिराज एक के डिडीधार स्कूल के रोशन लाल को परलोग कटौला एक, गोपालपुर दो के पौंटा स्कूल के लेखराम को हवाणी धर्मपुर एक, बल्ह के छम्यार स्कूल के चंद्रमणी को खणी सिराज दो में तबादला किया गया है।
 इधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक केडी शर्मा ने बताया कि दस एचटी को सीएचटी पदोन्नत किया गया है। उक्त शिक्षकों को दस दिनों में पदभार ग्रहण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें