फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी से मृत्यु दर में दर्ज की गई गिरावट : अरिंदम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के सभागार में मंगलवार को मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने की। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय ने बताया कि टीबी मुक्त अभियान के तहत तय मानकों के अनुसार जिले की विभिन्न पंचायतों को चयनित किया जा रहा है, इसकी सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन

यह अभियान जिले में सफल रहा है। इसमें संभावित रोगी के सभी तरह के टेस्ट, दवाइयां व पोषण किट निशुल्क दी जा रही है। इस कारण अब इस रोग से होने वाली मृत्यु दर में कमी आई है।
उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को जिलेभर में कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया जाएगा। जिले मेँ अब मात्र पांच रोगी ही कुष्ठ रोग से पीड़ित हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिला पंजीकरण, आयरन व फोलिक एसिड गोली वितरण में जिले की सफलता दर 95 प्रतिशत से अधिक है, जो अति सराहनीय है। बैठक में एमएस डॉ. दिनेश ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी खंड चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें