फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टैक्सी-ट्रक यूनियनों ने की किराया बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
श्याम लाल ठाकुर, टैक्सी ऑपरेशन कुनालग सरकाघाट
विज्ञापन
टैक्सी-ट्रक यूनियनों ने की किराया बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन

मंडी में पेट्रोल 101.83 रुपये पहुंचा, डीजल भी महंगा
एक सप्ताह में पेट्रोल 5.50 और डीजल 2.50 रुपये बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी/सरकाघाट/डैहर। जिले में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले दस दिन में हिमाचल प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में चार बार उछाल आया है। इससे वाहन चालकों, टैक्सी और ट्रक ऑपरेटरों की चिंता बढ़ गई है। कई यूनियनों ने माल भाड़ा और किराये में बढ़ोतरी की तैयारी शुरू कर दी है।
तेल कंपनियों की ओर से लगातार बढ़ाए जा रहे दामों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। ऑटो, टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले लोगों का मासिक बजट गड़बड़ा गया है। मंडी जिले में दो दिन पहले पेट्रोल 99.37 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, जो अब बढ़कर 101.83 रुपये पहुंच गया है। वहीं, डीजल 91.22 रुपये से बढ़कर 93.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पावर पेट्रोल की कीमत भी 108.78 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

वाहन चालकों का कहना है कि लगातार बढ़ती तेल कीमतों के कारण परिवहन खर्च बढ़ गया है। ऐसे में यदि ऑटो, टैक्सी, बस और ट्रकों के किराये में बढ़ोतरी होती है तो इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। माल ढुलाई महंगी होने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
तेल कंपनियां आए दिन दाम बढ़ा रही हैं। इसका असर वाहन चालकों पर पड़ रहा है। मंडी ऑटो यूनियन शीघ्र ही बैठक कर प्रशासन से किराया बढ़ोतरी को लेकर निर्णय लेगी। -कृष्ण चंद, ऑटो चालक, मंडी
रोजाना तेल की दरों में बढ़ोतरी होने से इसका सीधा असर वाहन चालकों पर पड़ रहा है। यदि वाहन चालक किराये में बढ़ोतरी करें तो प्रशासन और सरकार हो-हल्ला शुरू कर देती है, जबकि तेल कंपनियां मनमर्जी से कीमतें बढ़ा रही हैं और इन्हें बोलने वाला कोई नहीं। -देवराज, टैक्सी चालक, कोटली मंडी
गरीब बेरोजगार युवा परिवार के पालन-पोषण के लिए बैंकों से ऋण लेकर वाहन खरीद रहे हैं, लेकिन अचानक तेल कीमतें बढ़ गई हैं और किराया पुरानी दरों से ही लिया जा रहा है। ऐसे में बैंक की किस्तें चुकाना भी मुश्किल हो जाएगा। मजबूरन किराया बढ़ाना पड़ेगा। -प्रवीण कुमार, चालक, सरकाघाट
हर चीज महंगी होने के साथ वाहनों का बीमा भी महंगा हुआ है। सरकार और प्रशासन से आग्रह है कि टैक्सी के किराये में वृद्धि की जाए ताकि चालक वाहन का बीमा, बैंक की किस्त और परिवार का खर्च आसानी से चला सकें।
-श्याम लाल, टैक्सी ऑपरेटर, कुनालग सरकाघाट
देश में जिस तर्ज पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, उसके कारण माल ढुलाई बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चरणबद्ध तरीके से माल ढुलाई का भाड़ा बढ़ाया जाएगा। ट्रक ऑपरेटरों की मांग पर यह निर्णय लिया गया है।
-सर्वजीत सिंह, चेयरमैन, दी मंडी सुकेत ट्रक ऑपरेटर यूनियन, धनोटू सुंदरनगर

तेल कीमतों में वृद्धि का सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ेगा। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के अनुपात में ही माल ढुलाई की दरों में भी इजाफा किया जाएगा। जल्द नई दरें लागू की जाएंगी।
विज्ञापन

-करतार सिंह, प्रधान, दी मंडी सुकेत ट्रक ऑपरेटर यूनियन, धनोटू सुंदरनगर

श्याम लाल ठाकुर, टैक्सी ऑपरेशन कुनालग सरकाघाट

श्याम लाल ठाकुर, टैक्सी ऑपरेशन कुनालग सरकाघाट

श्याम लाल ठाकुर, टैक्सी ऑपरेशन कुनालग सरकाघाट

श्याम लाल ठाकुर, टैक्सी ऑपरेशन कुनालग सरकाघाट

श्याम लाल ठाकुर, टैक्सी ऑपरेशन कुनालग सरकाघाट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें