फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घर पर खड़ी गाड़ी का बलोह टोल प्लाजा में कटा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। अब तक यह सुना था कि घर पर खड़ी गाड़ियों के चालान कट गए। अब फोरलेन के टोल प्लाजा से बिना गाड़ी गुजरे भी टोल कट गया है।
विज्ञापन

बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत लुहाखर के निवासी प्रिसेंदर कुमार ने एनएचएआई को भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि शुक्रवार 29 अगस्त रात 9:45 बजे मोबाइल पर मैसेज आया कि किरतपुर-मनाली फोरलेन के तहत बिलासपुर के बलोह टोल प्लाजा पर उनके फास्टैग से 115 रुपये कटे हैं। उस समय वह और उनकी गाड़ी घर पर मौजूद थी।
विज्ञापन

गाड़ी कई दिनों से घर के आंगन में खड़ी है। उन्होंने टोल काटने और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। प्रिसेंदर ने बताया कि मैसेज आने के बाद उन्होंने बैंक के फास्टैग ग्राहक सहायता और डिस्प्यूट टोल फ्री नंबर 18002100104 पर लगातार दो दिन संपर्क किया। कॉल होल्ड करने के बाद कोई भी एग्जीक्यूटिव लाइन पर नहीं आया। उन्होंने कहा कि इसे लेकर एनएचएआई और डीएसपी सुंदरनगर को लिखित रूप में शिकायत दी है। इसमें गुहार लगाई कि किसी अन्य वाहन चालक के साथ ऐसी धोखाधड़ी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें