फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पेयजल गुणवत्ता की जांच करने की प्रक्रिया सिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षित पेयजल पर कार्यशाला का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। सुरक्षित पेयजल, जल गुणवत्ता परीक्षण एवं घरेलू जल उपचार विषय पर विकास खंड गोहर कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। प्रशिक्षण में विकास खंड गोहर की 11 ग्राम पंचायतों के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 37 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. आकांक्षा वर्मा ने प्रतिभागियों को मल्टी बैरियर अप्रोच के माध्यम से सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने की अवधारणा समझाई।
वाॅश इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम सहयोगी अजय शर्मा ने घरेलू स्तर पर पानी को सुरक्षित बनाने के विभिन्न उपायों का प्रदर्शन करते हुए उबालना, क्लोरीनीकरण, निस्पंदन सहित अन्य घरेलू जल उपचार तकनीकों की जानकारी दी। इसके बाद जल विशेषज्ञ मोनिका ठाकुर ने फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और प्रतिभागियों को पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच करने की प्रक्रिया सिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के पहले दिन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश रोशन भारद्वाज ने जलजनित बीमारियों, विशेषकर पीलिया के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके लक्षणों, बचाव एवं स्वच्छ पेयजल के महत्व पर जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि गोहर क्षेत्र में पीलिया की समस्या को लेकर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है लेकिन स्थायी समाधान के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। स्थानीय निवासी और एडवोकेट हेमसिंह ठाकुर ने बताया कि पीलिया के बढ़ते मामलों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें