फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ढंढोल-जमथला सड़क पर आज से होगी टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। लोक निर्माण विभाग बैजनाथ की ओर से संसाई-ढंढोल-जमथला सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू किया जा रहा है। अपर ढंढोल से लोअर ढंढोल-जमथला पुल तक के हिस्से में यह निर्माण कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

इस कार्य को सुचारु रूप से करवाने के लिए यह मार्ग 2 से लेकर 7 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस संबंध में विभाग के अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने इस अवधि के लिए सड़क को बंद करने की आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली है। विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान यात्रा के लिए चौबू-भुलाना-महाकाल वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें