फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तनुजा, सिद्धार्थ बने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

विज्ञापन
बरयारा स्कूल में सालाना समारोह में अव्वल रहे विद्या​र्थियों को सम्मानित करती मुख्याति​थि चंपा ठ
विज्ञापन
मंडी/कोटली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरयारा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह वीरवार को मनाया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य बहादुर सिंह डोगरा, विद्यालय प्रबंध समिति के प्रधान चंद्रमणि आदि सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान बरयारा स्कूल के साथ राजकीय माध्यमिक पाठशााला नेरन और राजकीय माध्यमिक पाठशाला सदोह के होनहार छात्रों को भी सम्मानित किया गया। शैक्षणिक सम्मान पाने वाले छात्रों में पुष्पराज, गिरिराज, देवांश, शुभम, दीपशिखा, मीनाक्षी, साहिल ठाकुर, इशा ठाकुर, हिमानी, दीक्षा, तनुजा, सुरेंद्र कुमार, नवीना, स्मिता, मोहित, धृति, खुशबू, पलक, प्रियंका देवी, मुस्कान, दिशा, प्रिंस खन्ना, संजना, रोहित कुमार शामिल रहे।
इसके अलावा सिमरन, सुमेश ठाकुर, दीक्षा, सीता देवी, शौर्य ठाकुर, रजनीश, भावना और वैशाली को भी सम्मानित किया। विभिन्न गतिविधियों में अव्व्वल रहे विद्यार्थियों तनुजा, पियूष, सपना, नवीन, सिद्धार्थ, तनवीर, सौम्या, दीक्षित को पुरस्कृत किया। 12वीं कक्षा की तनुजा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा और सिद्धार्थ को सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार दिया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। चंपा ठाकुर ने विद्यार्थियों को जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें