फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आईटीआई पपलोग में स्किल इंडिया डे पर प्रतिभाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य और जिला स्तरीय स्किल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रशिक्षु सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पपलोग में बुधवार को स्किल इंडिया डे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अच्छर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर राज्य एवं जिला स्तरीय स्किल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षुओं ने अपने नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट और तकनीकी कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शित मॉडलों और प्रोजेक्ट्स ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानाचार्य लता देवी ने बताया कि वेल्डर, ड्रेस मेकिंग और कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड के प्रशिक्षुओं ने राज्य एवं जिला स्तरीय स्किल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अक्षय कुमार ने वेल्डर ट्रेड में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शालू ने ड्रेस मेकिंग और शगुन ने कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। कार्यक्रम के दौरान सभी विजेता प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए संबंधित प्रशिक्षकों को भी मुख्य अतिथि की ओर से मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें