गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चच्योट में मंगलवार को अंडर-19 छात्रों की तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 16 स्कूलों के करीब 260 खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
प्रधानाचार्य किरण चौहान ने बताया कि प्रथम दिन मार्चपास्ट में स्यांज स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस नेता एवं मुख्य अतिथि नरेश चौहान ने किया। इस अवसर पर चच्योट पंचायत की प्रधान शीला देवी, उपप्रधान पंकज ठाकुर, बीडीसी सदस्य उर्मिला देवी, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश नेगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह, जोन अध्यक्ष पंकज संधू, योगेश शर्मा, देविंद्र कुमार, सीडी बैंक निदेशक बोधराज आदि मौजूद रहे। संवाद