फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ओपीएस बहाली पर 10 परिवहन डिपुओं में बाटीं मिठाई

विज्ञापन
रदेश में ओपीएस बहाली पर मंडी जिला के जोगिंद्रनगर बस अड्डे में जश्न मनाते परिवहन विभाग के कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

मंडी/जोगिंद्रनगर(मंडी)। बीस साल बाद ओपीएस बहाल होते ही जश्न का माहौल है। 2003 में पुरानी पेंशन बंद होने से खफा प्रदेश भर के एक लाख 36 हजार कर्मचारियों में शामिल परिवहन विभाग के 30 बस डिपो में तैनात कर्मचारियों ने शनिवार को एक और दिवाली मनाकर सरकार का आभार जताया है।
मकर संक्रांति के दिन मंडी जिला के दस बस डिपो में पटाखे फोड़े गए, वहीं मिठाइयां भी बांटी गईं। ढोल की थाप पर चालक-परिचालक भी नाचते-झूमते देखे गए। जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर, मंडी, करसोग और धर्मपुर बस अड्डे में चालक-परिचालकों ने ओपीएस की बहाली पर एक दूसरे को बधाई दी। हिमाचल परिवहन संयुक्त समन्वय समिति के प्रवक्ता संजय बडबाल ने बताया कि सीसीएस अधिनियम 1972 के तहत पुरानी पेंशन योजना से प्रदेश भर सरकारी कार्यालयों में नियुक्त कर्मचारी सेवानिवृत्त के दौरान बेसिक पेय और डीए से लाभान्वित हो रहे थे। 2003 में नई पेंशन योजना को लागू कर सेवानिवृत्त लाभ का व्यापारीकरण कर प्रदेश भर के कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर उनकी जमापूंजी को हथियाने का जो प्रयास किया था उसे आज करीब सालों के बाद कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिला है। इससे अब प्रदेश भर के कर्मचारियों में शामिल परिवहन निगम के चालक परिचालक भी अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर खुशी महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर बस अड्डे में भी पटाखे फोड़ और मिठाइयां बांटकर ओपीएस बहाली पर जश्न मनाया गया। इस मौके पर बस अड्डे के प्रभारी रमेश चंद, घनश्याम, राजेश सतपाल, केहर सिंह और रमेश आदि मौजूद रहे।

रदेश में ओपीएस बहाली पर मंडी जिला के जोगिंद्रनगर बस अड्डे में जश्न मनाते परिवहन विभाग के कर्मचारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें