जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में एक पंचायत सचिव की पत्नी की संदेहास्पद मौत हो गई है।। मृतका की पहचान सपना (35) निवासी कोलंग के रूप में हुई है। महिला के पति विकास खंड चौंतड़ा में पंचायत सचिव के पद पर तैनात हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस के अनुसार सपना सोमवार को खेतों में काम करने के बाद घर पर आई तो वह अचानक बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी एएसआई पवन ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत आत्महत्या मानी जा रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच कर रही है। संवाद