फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चनौता पंचायत की प्रधान का निलंबन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में चनौता पंचायत की महिला प्रधान के निलंबन के स्थगन आदेश जारी हुए हैं। डीएम मंडी ने अपील की सुनवाई करते हुए निलंबन स्थगन आदेश दिए। बीडीओ ने इस संबंध में पंचायत सचिव को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप पर पंचायत प्रधान को निलंबित किया गया था। प्रधान ने इस आदेश को उपायुक्त मंडी की अदालत में चुनौती दी और कहा था कि उनका निलंबन राजनीतिक षड्यंत्र के तहत किया गया। उन्हाेंने जनहित के लिए कार्य करने की बात कही और भविष्य में भी जनता के लिए कार्य करते रहने की बात दोहराई।
उधर, महिला प्रधान सविता गुप्ता ने कहा कि उनकी प्रार्थना को स्वीकार करते हुए उपायुक्त ने जिला पंचायत अधिकारी के आदेश को स्थगित करने के आदेश दिए। कहा कि पंचायत में विकास कार्य जारी रहेंगे। वहीं, बीडीओ धर्मपुर बालम राम ने बताया कि स्थगन आदेश पंचायत सचिव को भेज दिए हैं। सविता गुप्ता अब पंचायत प्रधान के रूप में कार्य कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें