फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भंगरोटू स्कूल के प्रधानाचार्य का निलंबन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने 11 जून का निलंबन आदेश लिया वापस
विज्ञापन

नियमानुसार जारी रहेगी विभागीय जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शिक्षा विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू के प्राचार्य किशन बुशहरी का निलंबन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 11 जून 2026 को जारी निलंबन आदेश को वापस लेते हुए उन्हें सेवा में बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की ओर से विभाग को अपना पक्ष प्रस्तुत करते हुए एक विस्तृत अभ्यावेदन दिया गया था, जिसका सावधानीपूर्वक परीक्षण करने के उपरांत विभाग ने पाया कि हालांकि आरोपों की जांच आवश्यक है, लेकिन जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित रखना अब जरूरी नहीं है। केंद्रीय सिविल सेवा नियम, 1965 के नियम 10 के तहत यह निर्णय लिया गया है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि बहाली का अर्थ अनुशासनात्मक कार्यवाही का समाप्त होना नहीं है और विभागीय जांच नियमानुसार जारी रहेगी। इस फैसले के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तोमर पाल शर्मा, कार्यकारिणी सदस्यों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों ने राहत जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें