फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पेंचक सिलाट स्पर्धा में सूर्यानी, अमाहिरा को स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पेंचक सिलाट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की ओर से रविवार को पड्डल के बैडमिंटन हॉल में अस्मिता पेंचक सिलाट वुमन लीग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

पेंचक सिलाट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आज़ाद ने बताया कि प्रतियोगिता में 120 के लगभग महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 6-8 आयु वर्ग में 22 किलोग्राम भार वर्ग में सुंदरनगर की अमाहिरा ने स्वर्ण पदक जीता। 28 किलोग्राम भारवर्ग में कांगड़ा जिले की प्रियंवदा जगोटा ने स्वर्ण और आदिरा शर्मा ने रजत पदक जीता।
प्री टीन वर्ग (अंडर 12) में जोगिंद्रनगर की सूर्यानी ने 28 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 34 किलोग्राम भारवर्ग में पलक ने स्वर्ण व काशवी ने रजत पदक जीता। 44 किलोग्राम भार वर्ग में आरुषि ने स्वर्ण, 54 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या ने स्वर्ण और 62 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी की ईरा शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। 52 किलोग्राम भार वर्ग में सिरमौर की नविका शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें