फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बलद्वाड़ा के सूर्या ने ऑल इंडिया बेस्ट एथलीट का खिताब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। बलद्वाड़ा क्षेत्र के सुखर गांव के खिलाड़ी सूर्या ठाकुर ने डीएवी राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मंडी जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। सूर्या के चाचा नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची में संपन्न हुई डीएवी स्कूल की राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा में सूर्या ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

सूर्या को ऑल इंडिया लेवल के बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। सूर्या के पिता नायब सूबेदार प्रीतम सिंह ठाकुर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता मीना ठाकुर हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग पंडोह में सेवारत हैं। सूर्या ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों, माता-पिता तथा विशेष रूप से अपने चाचा नरेंद्र ठाकुर को दिया है। छात्र की इस उपलब्धि पर सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर, क्षेत्र की समस्त जनता व खेल प्रेमियों ने सूर्या और उनके अभिभावकों को बधाई दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें