फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: किरतपुर-मनाली तक हाईवे को सुरक्षित करने के लिए सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। किरतपुर से पंडोह तक फोरलेन पर वर्ष 2023 में आपदा से हुए नुकसान का सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। करीब 40 जगहों पर सर्वेक्षण किया जा रहा है। कंसलटेंसी के बाद स्थिति साफ होगी कि आखिर किन-किन जगहों पर कार्य किया जाना है। फिलहाल संवेदनशील जगहों पर ही कार्य किया जाएगा। पहले चरण के बाद दूसरे चरण के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रथम चरण में अति संवेदनशील 13 जगहों में पंडोह से मनाली तक करीब 500 करोड़ रुपये से सुरक्षा कार्य होगा। इसकी स्वीकृति एनएचएआई को मंत्रालय से मिल चुकी है। पंडोह से कुल्लू तक यानी मंडी जिले के अधीन फोरलेन में छह जगहों में करीब 400 करोड़ रुपये से सुरक्षा कार्य होगा। अकेले झलोगी टनल के मुहाने पर सुरक्षा कार्य पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टनल के मुहाने पर भारी मात्रा में मलबा गिरा है। यहां ऊपर पहाड़ी तक विश्वकर्मा पहाड़ी की तर्ज पर सुरक्षा संबंधी कार्य किए जाएंगे। मंडी जिले के नगवाईं, झलोगी और औट क्षेत्र में कार्य होगा। कुल्लू जिले में फोरलेन पर 100 करोड़ रुपये से सात जगहों पर सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। ये कार्य करीब डेढ़ साल में पूरे होंगे और फोरलेन को सुरक्षित करेंगे। इसी के साथ यहां से आवाजाही भी और सुरक्षित होगी।
2023 में आपदा से किरतपुर से लेकर मनाली तक जगह-जगह फोरलेन को भारी नुकसान पहुंचा था। इसे प्राथमिक तौर पर सबसे पहले यातायात के लिए बहाल किया गया। अब यहां फोरलेन को सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा कार्य किए जाने हैं ताकि बाढ़ या अन्य किसी भी स्थिति में नुकसान न हो।
विज्ञापन

...
प्रथम चरण में पंडोह से मनाली तक अति संवेदनशील जगहों पर 500 करोड़ रुपये से सुरक्षा कार्य की स्वीकृति मिल गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। द्वितीय चरण में किरतपुर से पंडोह तक संवेदनशील प्वाइंट की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके प्रस्ताव भी मंत्रालय को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई मंडी इकाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें