फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धन परिवार की नवजात बेटियों के नाम एफडी कर रहे सुरेश चंद

विज्ञापन
रखोटा पंचायत के युवा प्रधान सुरेश चंद। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। निर्धन परिवार की नवजात बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए सरकाघाट की रखोटा पंचायत के प्रधान सुरेश चंद ने एक पहल की है। वह ऐसी बेटियों के नाम पर एफडी करवा रहे हैं। यह एफडी 1,000 रुपये तक की रहती है।
विज्ञापन

पंचायत का चुनाव जीतने के बाद सुरेश चंद ने ग्राम सभा में इस योजना को शुरू करने की बात कही। सहयोग न मिलने के कारण यह योजना शुरू नहीं हो पाई। बाद में उन्होंने स्वयं ही इस योजना को चलाने का निर्णय किया। अब अपनी जेब से पैसे खर्च कर निर्धन परिवार की नवजात बेटियों के नाम पर 1,000 रुपये की एफडी 18 साल तक कर रहे हैं।
अभी तक वह अपनी जेब से तीन बेटियों के नाम एफडी करवा चुके हैं। इनमें पंचायत की किरना देवी की बेटी मिनल वर्मा, नीरज कुमार की बेटी अन्याशा, रितेश ठाकुर की बेटी रिधिमा के नाम पर एक-एक हजार की एफडी करवाई गई है।
विज्ञापन

सुरेश चंद ने बताया कि पंचायत अब उनकी इस बात का समर्थन कर रही है और भविष्य में इस अभियान को बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। कहा कि एफडी करने के लिए किसी से कोई जाति, धर्म का भेदभाव नहीं किया जाएगा। बच्ची चाहे किसी की भी होगी बशर्ते वह निर्धन परिवार की होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें