नशे के खिलाफ सज्याओपिपलु में हुई मैराथन में 150 प्रतिभागियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। नशे के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने को लेकर बुधवार को धर्मपुर पुलिस और नशा मुक्ति अभियान समिति की ओर से टिहरा में मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान अंडर-14 और अंडर-19 तथा ओपन दौड़ में करीब 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। नशा मुक्ति अभियान समिति के संयोजक भूपेंद्र भूप्पी ने बताया कि सज्याओपिपलु से जोढन तक करीब दो किलोमीटर रूट पर आयोजित दौड़ को डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
दौड़ में अंडर-14 बाल वर्ग में सुनील राठौर प्रथम, मोहित दूसरे और मयंक तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मन्नत कुमारी प्रथम, मन्नत ठाकुर दूसरे और सुरभि तृतीय रहीं। अंडर-19 पुरुष वर्ष में निशांत सकलानी प्रथम, योगेश दूसरे और अजय वर्मा तृतीय रहे। महिला वर्ग में नेहा प्रथम, निवांशी दूसरे व ईशु तृतीय रहीं। ओपन वर्ग दौड़ में नीरज प्रथम, रोहित दूसरे और विशाल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर सभी युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर एसएचओ धर्मपुर विनोद कुमार, नशा मुक्ति अभियान के टिहरा इकाई प्रभारी सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद