फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चुनाव के लिए आठ सेक्टरों में बांटा सुंदरनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर 70 पोलिंग पार्टियां की तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। विकास खंड सुंदरनगर में 26, 28 और 30 मई को होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। विकास खंड सुंदरनगर की 32 ग्राम पंचायतों में स्थापित कुल 186 मतदान केंद्रों के लिए 70 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। इनमें से 65 पार्टियों को उनके संबंधित गंतव्य स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया है जबकि पांच पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार मतदान कर्मियों सहित एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई है। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए पूरे विकासखंड सुंदरनगर को आठ सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर के लिए एक-एक सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर नियोन शर्मा ने बताया कि मतदान सुबह सात से शाम तीन बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के उपरांत उसी दिन ग्राम पंचायत कंदार की मतगणना एवं परिणाम राजकीय उच्च पाठशाला कंदार, ग्राम पंचायत जयोर का पंचायत घर जांबला सहित ग्राम पंचायत देहवी का पंचायत घर कांगू में परिणाम घोषित किया जाएगा। शेष पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायतघरों में करके परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर स्थित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। इन मतों की गणना 31 मई को सामुदायिक भवन सुंदरनगर में की जाएगी।
विज्ञापन

तीन चरणों में होगा मतदान
पहले चरण में 26 मई को ग्रामपंचायत सेरी कोठी, बटवाड़ा, बोबर, जरल, पौड़ाकोठी, बरोटी, जयोर, मलोह, चनोल, समौण और डैहर में मतदान होगा। दूसरे चरण में 28 मई को धवाल, देहवी, भनवाड़, कंदार, कलौहड़, सलापड़, सलवाणा, बरतो, नालग, टिहरी और खीलड़ा पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। तीसरे चरण में 30 मई को सलापड़ कॉलोनी, कांगू, कपाही, अरठी, बिणा, जडोल, बायला, चमुखा, जाम्बला और चूरड़ पंचायतों में मतदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें