फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फैकल्टी की कमी दूर करने करने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई का सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपीयू में एनईपी को प्रभावी बनाने पर मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को धरातल पर उतारने के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने संबद्ध कॉलेजों के साथ समन्वय बढ़ाने की पहल शुरू की है। बुधवार को कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में शिक्षकों की कमी, प्रवेश तिथि, मिड सेमेस्टर टेस्ट (एमएसटी) और आगामी परीक्षाओं की समय-सारणी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए विद्यार्थियों को स्वयं के ऑनलाइन पाठ्यक्रम करवाने और जरूरत पड़ने पर अन्य कॉलेजों की फैकल्टी से ऑनलाइन कक्षाएं लगवाने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्यों ने प्रवेश प्रक्रिया की तिथि बढ़ाए जाने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कक्षाएं करीब डेढ़ माह पहले शुरू हो चुकी हैं और पाठ्यक्रम का काफी हिस्सा पूरा किया जा चुका है। ऐसे में प्रवेश तिथि बढ़ने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। बैठक में समय पर अकादमिक कैलेंडर जारी करने, प्रवेश तिथि, एमएसटी और नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित परीक्षाओं की समय-सारणी पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बीकॉम-एईडीपी में प्रवेश, एनईपी के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाएं और विद्यार्थियों को डोमेनवार इंटर्नशिप के विकल्प उपलब्ध करवाने पर चर्चा हुई। शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता डॉ. पवन कुमार चंद ने प्रमुख शैक्षणिक एजेंडों पर प्राचार्यों के साथ विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें