फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर के पुराना बाजार में युवक ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के पुराना बाजार वार्ड में एक युवक ने पंखे से फंदा लगा अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसका नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। शव परिजनों को सौंप कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराना बाजार वार्ड में एक 33 वर्षीय युवक हरीश कुमार ने घर के पंखे से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। बीएसएल थाना का पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। युवक ट्रक चलाता था। लॉकडाउन के दौरान कुछ दिनों से घर पर ही था। युवक के इस कदम से परिवार स्तब्ध है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और बीमार पिता को छोड़ गया है। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टि में पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें