फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने झटके स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। आरके इंटरनेशनल स्कूल सरकाघाट के पहली से पांचवीं कक्षा के 48 विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किए। वीरवार को स्कूल में विशेष सभा का आयोजन कर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के चेयरमैन रमेश कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य एसके शर्मा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एसके शर्मा ने बताया कि सोमवार को स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें पहली कक्षा से स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में आदर्श, खुशी शर्मा, अध्रय गुलेरिया, अर्पित, आराध्या शर्मा, नायरा, विवान संगल, वेदांशी गोयल, अयांश शर्मा, प्रगुन ठाकुर, अन्वी, हिताक्षी, सानिध्य, शिवाय भारद्वाज, कनिष्क ठाकुर, तन्मय, अमायरा ठाकुर, शिवम वर्मा, अनाया, रियांशी शर्मा, रिदित धीमान शामिल रहे।
दूसरी कक्षा से आराध्या शर्मा, दिव्यांश चौधरी, आराध्या, समायरा चौहान, आरोही, सान्वी, कृतिका शर्मा, इवान शर्मा, तीसरी कक्षा से सावी भाटिया, वेदिका ठाकुर, अधरित शर्मा, रुद्रवीर ठाकुर, अधरित शर्मा, वंश चौहान, नेवान नैस शर्मा के नाम शामिल रहे। चौथी कक्षा से प्रग्नय, अथ्मिका शर्मा, विवान कौंडल, अद्विका पटियाल, रियांशी शर्मा, पांचवीं कक्षा से शौर्य, हर्षिता शर्मा, आकर्षण, आरव, आदिविक शर्मा, अक्षिता ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें