फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमानों को वापस ले सरकार नहीं तो जाएंगे कोर्ट : महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कटौला (मंडी)। मंडी जिला टैक्सी एकता संगठन ने प्रदेश सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि आए दिन नए-नए फरमान टैक्सी चालकों के लिए जारी किए जा रहे हैं। यदि इन्हें वापस नहीं लिया गया तो फिर टैक्सी चालक मजबूर होकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। आईआईटी कैंपस कमांद में संपन्न हुई मंडी जिला टैक्सी एकता संगठन की बैठक में टैक्सी ऑपरेटरों ने सरकार के फरमानों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

संगठन के जिला प्रधान महेंद्र गुलेरिया ने कहा कि टैक्सी का परमिट एक बेरोजगार के नाम पर जारी किया जाता है, लेकिन परमिट जारी होने के बाद उस पर बेहद ज्यादा आर्थिक बोझ लाद दिया जाता है। अब भी सरकार जीपीएस, स्पीड गवर्नर और स्क्रैप पॉलिसी के नाम पर टैक्सी चालकों को परेशान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपने इन निर्णयों को वापस लेने की मांग उठाई है।
महेंद्र गुलेरिया ने कहा कि विभाग से जारी किए जा रहे आदेशों को लेकर आरटीआई के माध्यम से जानकारियां भी मांगी जा रही हैं, लेकिन अधिकारी स्पष्ट तौर पर इन जानकारियों को देने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने चेताया है कि अगर ऐसा ही रवैया टैक्सी चालकों के प्रति रहा तो फिर इन्हें मजबूर होकर न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें